डांडिया उत्सव में झूमें सिंधी समाज के लोग,हुआ जमकर धमाल

Share News

बीकानेर 23 अक्टूबर।सिंधी समाज का वल्लभ गार्डन स्थित आशीर्वाद भवन में भव्य नवरात्र डांडिया उत्सव पूर्वक मनाया गया। भीष्म युवा मित्र मंडली के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में मातृ शक्ति व बच्चों ने डांडिया नृत्य किया।

कार्यक्रम संयोजक भीष्म सेवानी ने बताया कि सर्वप्रथम समाज के सम्मानित जन ,विजय एलानी नरेंद्र खत्री, महेश केसवानी ,नरेश खत्री, दीपक आहूजा, दिलीप खत्री, दिलीप केसवानी, सतीश रिजवानी ,राजेश कारिया, हासानंद मंगवानी, मानसिंह मामनानी , मनीष केसवानी, सुगनचंद, तुलसयानी, हंसराज मूलचंदानी, बाबू चंदानी द्वारा मां दुर्गा की महा आरती की गई, इसके पश्चात नारी शक्ति, बच्चों , युवा, बुजुर्गों ने विभिन्न लोक परिधानों में आकर्षक नृत्य में प्रस्तुतियां दी।

बच्चों ने मिकी माउस, राउंड एंड जंपिंग झूलो का आनंद लिया।गिरधर गोरवानी कमलेश केसवानी चंद्र मोरवानी, अनिल रिजवानी संजय बादलानी, प्रीतम देवानी, चिंटू बंधन, अशोक गोरवानी ने व्यवस्थाओं में सेवाएं दी।कार्यक्रम के अंत में कौशल्या देवी, प्रीति सेवानी, आशीष सेवानी, नरेश खत्री द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया गया।अनिल डेंबला, उमा रामनानी, लवली हरवानी, योगेश बागवानी, पीतांबर सोनी, अशोक वाधवानी, आदि ने पुरस्कार जीते। झूलेलाल बंपर लकी ड्रॉ रिया केसवानी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन जैकी केसवानी व राजू मोटवानी द्वारा किया गया।पार्षद जमनालाल , ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *