
हलो त् हलू झूलन जै दरबार,कन्दौं सभीन्जा बेड़ा पार
बीकानेर 15 अगस्त। संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चालिया महोत्सव के इकतीसवें दिन झूलेलाल जी की जीवनकथा का व्याख्यान प्रतिदिन की भांति कमला सदारंगानी, लक्ष्मी किशनानी, चन्द्रावती हरवानी, देवी नवानी व वर्षा लखानी के द्वारा किया गया। भजनों व गीतों की संध्या का आयोजन धोबी तलाई मातृ शक्ति सत्संग मंडली की महिला मंत्री कांता हेमनानी, दादी कलावती, शालू खत्री, लाजवंती ढोलवानी, रेखा हेमनानी व दिव्या वलीरमाणी के सानिध्य में किया गया। झूलेलाल जी का माल्यार्पण कविता सदारंगानी, रीटा गुवालानी, मधु साधवानी, सिमरन हरवानी, ममता ग्वालानी व पीहू वासवानी ने किया।

दीप प्रज्जवलित पूनम टिकयानी, निशा नवानी, जया गुवालानी, पूनम गुवालानी, दीपा खत्री, रूक्मणी नवानी व मीना खत्री द्वारा किया गया। नन्हीं बालिका हेज़ल ने मंजीरा यंत्र बजा कर सहयोग दिया। भारतीय सिन्धु सभा महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी व भारतीय सिन्धु सभा धोबी तलाई अध्यक्ष पवन कुमार खत्री ने *चालिया महोत्सव* के अन्तर्गत आजादी के दिवस पर राष्टगान का उच्चारण करवाया।