एक लाख पौधारोपण के लक्ष्य के साथ आयोजित होगी पर्यावरण जन चेतना यात्रा :टेकचंद बरडिया

Share News

बीकानेर 9 अगस्त।पर्यावरण जन चेतना यात्रा बीकानेर”अमृता देवी पर्यावरण नागरिक संस्थान अपना संस्थान एवम् पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा निकाली जाने वाली पर्यावरण जन चेतना यात्रा के लिए पर्यावरण रथ तैयार कर इसका विधिवत शुभारंभ दिनांक 12 अगस्त 2023 को सायं 5.30 बजे जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर से होगा।इस निमित्त आज सायं 4 बजे शकुंतला भवन, रानी बाजार, में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता को श्रीमान टेकचंद बरडिया विभाग संघचालक व श्री कुंजीलाल स्वामी ने संबोधित किया । 13 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक पर्यावरण विषय पर समाज मे जन जागरण हेतु सम्पूर्ण जोधपुर प्रांत में पर्यावरण जन चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा पॉलीथिन मुक्त तथा सम्पूर्ण पर्यावरणीय अनुकूल यात्रा होगी इसी क्रम में यह यात्रा बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्र के सभी गांवों एवम शहरी क्षेत्र सभी बस्तियों में जायेगी। प्रत्येक गांव में पौधरोपण का लक्ष्य लिया गया है। जिसके लिए स्थान चिह्नित कर दिए गए है। पूरे बीकानेर में कुल 1 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिसके संरक्षण के लिए स्थानीय व्यक्तियों को उत्तरदायित्व दिया जाएगा। पौधे का व संरक्षक का विवरण संकलन किया जाएगा।प्रत्येक गांव व बस्ती में पर्यावरण सभाएँ होंगी। सभाओं में स्थानीय जन समूह के समक्ष किसी सन्त, समाज के प्रबुद्ध व्यक्तित्व आदि वक्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर उद्बोधन दिया जाएगा। एक दिन में तीन से चार स्थानों पर विश्रांति की जाएगी। प्रत्येक स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। संध्या समय कार्यक्रम में पर्यावरण से सम्बंधित लघु फ़िल्म दर्शन, स्थानीय लोकगीतों तथा भजनों के माध्यम से समाज का सहभाग लिया जाएगा।

धार्मिक संस्थानों यथा आश्रम, गोशाला, मठ, मंदिर आदि को प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए यात्रा में उनकी सहभागिता भी निश्चित की जाएगी।भारत के भविष्य के मन मे प्रकृति प्रेम का अंकुरण हो और अगली पीढ़ी पर्यावरण मित्र बने इसलिए शिक्षण संस्थाओं की सहभागिता निश्चित की जाएगी।समाज की मातृशक्ति को एकत्र कर जान जागरण किया जाएगा ताकि हर घर हरित घर बने।पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित किया जाएगा।इस यात्रा मार्ग का विवरण इस प्रकार है*पर्यावरण चेतना यात्रा खाजूवाला क्षेत्र*13 अगस्त 2023 बज्जू 14 अगस्त 2023 पूगल 15 अगस्त 2023 खाजूवाला 16 अगस्त 2023 छतरगढ़17 अगस्त 2023 लूणकरणसर*पर्यावरण चेतना यात्रा बीकानेर क्षेत्र*17 अगस्त 2023 जूनागढ़ नगर18 अगस्त 2023 शिवनगर19 अगस्त 2023 नागणेची नगर20 अगस्त 2023 मार्कण्डेय नगर21 अगस्त 2023 बजरंग नगर22 अगस्त 2023 लक्ष्मीनाथ नगरयह यात्रा गंगाशहर से होते हुए देशनोक की ओर प्रस्थान करेगी।पर्यावरण चेतना यात्रा नोखा क्षेत्र 23 अगस्तमालासर, शेरेरा, गुंसांईसर बङा,आडसर,मोमासर, तोलियासर, श्रीडूंगरगढ़24 अगस्तरीङी, धनेरू, दूलचासर,नापासर, जसरासर, हिमटसर25 अगस्तमोरखाण, नोखा, कक्कू, पांचू, जांगलू, देशनोक26 अगस्त पलाना, नाल, गजनेर, कोलायत, झझ्झू, हदां,दियातरापत्रकार वार्ता के दौरान यात्रा के महानगर संयोजक भुवनेश यादव, विभाग प्रचार प्रमुख सुरेंद्र राठी तथा महानगर प्रचार प्रमुख सुमित राज भाटी उपस्थित रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *