सिंधी समाज का चंद्र-दर्शन पूर्व संध्या उत्सव मुक्ता प्रसाद, माता के मंदिर मे हुआ संपन्न

Share News

बीकानेर 15 सितंबर।मुक्ता प्रसाद सर्व सिंधी समाज द्वारा चंद्र दर्शन की पूर्व संध्या का कार्यक्रम हंसराज मूलचंदानी , दिलीप मनसुखानी, हरीश रुपानी, चंद्रभान चंदानी के संयोजन मे मनाया गया।माता व झूलेलालजी की वंदना के साथ प्रारंभ मे ईश्वर , प्रेम कुमार, ईश्वरी खत्री, कमल वासवानी, हरीश किशनानी, निर्मल,अंजलि वधवानी, माया मनसुखानी, गीता रामचंदानी जिया मूलचंदानी, रमा बादलानी, रीता रुपानी ने दीप प्रज्ववलित किये।**कार्यक्रम मे अमर लाल मंडली के सतीश रिझवानी, गिरधर गौरवानी, देवानंद खेसवानी, राजू मोटवानी, वीरू तुलस्यानी, संगीतकार गंगाराम ने झूलेलाल ,माता, भैरों,श्याम बाबा के गीतों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। जेखे लालन जो मिलो आये प्यार उवो हथ मथे करे …लाल चहो, लाल चहो, सभही झूलेलाल चहो..आदि गीतों से माताए, बहने, श्रदालु के कदम भक्ति से थिरकने लगे।लोकेश जेठवा, तुलसी रामचंदानी , हर्षिता खत्री , आशा वासवानी, पदमा , किरण गोपाल , नानक मोतियानी, किरण गोपाल, मोहन वाधवानी कुलदीप खत्री, गायक मंडली ने भी साई झूलेलालजी, गीतों की प्रस्तुति दी ।

मंडली संयोजक सतीश रिझवानी जी बताया की चंद्र दर्शन का द्वितीय दिवस का कार्यक्रम अमरलाल मंदिर में कल शनिवार को मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान मे रथखाना मंदिर मे धूमधाम से मनाया जायेगा।कार्यक्रम मे जेठानंद खत्री , ईश्वर चौहान,रमेश मामनानी, शीतल दास सुरेश खेसवानी राजकुमार बादलानी, भगवानदास रामचंदानी, खुशीराम वासवानी, कविता ग्वालानी, विद्या देवी, मंजू खत्री,कांता खत्री, मीरा देवी,द्रोपदी खत्री अनिता,आदि ने कार्यक्रम मे अपनी सेवाए दी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *